फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tarn Taran woman arrested in murder case dies in custody

मर्डर में गिरफ्तार युवती की हवालात में मौत: बाथरूम में मिला राजबीर काैर का शव; परिवार के सनसनीखेज आरोप

Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: Nivedita Updated Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
सार

सात अगस्त को राजबीर कौर के परिवार ने पड़ोसी के घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने राजबीर कौर को गिरफ्तार किया था। अब उसकी माैत हो गई है। 

विज्ञापन
Tarn Taran woman arrested in murder case dies in custody
युवती की संदिग्ध हालात में माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन के थाना भिखीविंड की हवालात में बंद 20 वर्षीय राजबीर कौर पुत्री रूप सिंह निवासी गांव कलसियां कलां की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सात अगस्त की शाम राजबीर कौर के परिवार पर पड़ोसी के घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगा था। इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में थाना भिखीविंड पुलिस ने राजबीर कौर समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने राजबीर कौर को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस के अनुसार, हवालात के बाथरूम में राजबीर कौर गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजबीर कौर के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस ने राजबीर के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हुई। परिवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि वह हवालात के बाथरूम में इस स्थिति तक कैसे पहुंची। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक उन्हें राजबीर का शव देखने नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed