बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Teenager leaves home fearing scolding at school; reaches Amritsar, 2,500 km away from Andhra Pradesh.

स्कूल में डांट के डर से घर से निकला किशोर, आंध्र प्रदेश से 2500 किमी दूर अमृतसर पहुंचा

Nivedita Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:27 AM IST
Teenager leaves home fearing scolding at school; reaches Amritsar, 2,500 km away from Andhra Pradesh.
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर करीब 2500 किलोमीटर का सफर तय कर ट्रेन से अमृतसर पहुंच गया। रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क, बाल सुरक्षा विभाग और बाल कल्याण समिति की मुस्तैदी से तीन दिन की तलाश के बाद बच्चे को उसके माता-पिता से मिला दिया गया। परिवार को जब पता चला कि उनका बच्चा पंजाब में सुरक्षित है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाल कल्याण समिति अमृतसर के एडवोकेट एमके शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को रेलवे पुलिस से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर एक 15 वर्षीय बच्चा मिला है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि बच्चा विशाखापट्टनम का रहने वाला है और केवल तेलुगु बोलता है। इस कारण उसके घर और परिवार की जानकारी जुटाना बड़ी चुनौती बनी। बच्चे को चिल्ड्रन होम फॉर बॉयज भेजने के साथ विशाखापट्टनम प्रशासन, पुलिस और बाल कल्याण समिति से संपर्क किया गया। लगातार तालमेल के बाद परिवार का पता लगाया गया। रविवार को माता-पिता अमृतसर पहुंचे। दस्तावेजों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के अनुसार स्कूल में बच्चे के हाथ से लैपटॉप या टैबलेट गिरकर टूट गया था। इस पर शिक्षक ने उसे डांटा और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। डर के कारण बच्चा घर लौटा, स्कूल की वर्दी बदली और बिना बताए घर से निकल गया। बाद में परिवार ने विशाखापट्टनम पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बस स्टैंड के पास लावारिस मिली 20 दिन की बच्ची इसी दौरान अमृतसर बस स्टैंड के पास करीब 20 दिन की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। बस स्टैंड पुलिस पोस्ट की सूचना पर बाल कल्याण समिति ने छुट्टी के दिन भी तत्काल कार्रवाई की और बच्ची को सुरक्षित चाइल्ड केयर संस्था में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: कांवड़ यात्रा के चलते किया गया डायवर्जन, बड़े वाहन रेंगकर निकले

09 Aug 2026

फर्रुखाबाद: ट्रक से कुचलकर देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो घायल

09 Aug 2026

जेपी कॉसमॉस में जलभराव, कमजोर सुरक्षा से लेकर लिफ्ट और आवारा कुत्तों तक की समस्या

09 Aug 2026

गुरुग्राम में आयोजित होने वाली ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्थगित

09 Aug 2026

Sagar News: सागर में शेयर बाजार के नाम पर 1.27 करोड़ की बड़ी ठगी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

09 Aug 2026
विज्ञापन

व्यारमा नदी में आया उफान: पुल से दो फीट ऊपर बह रहा पानी; तारादेही-महाराजपुर मार्ग बंद, दोनों ओर फंसे वाहन

09 Aug 2026

कांवड़ मार्ग पर जिलाधिकारी-एसएसपी ने की पुष्प वर्षा

09 Aug 2026
विज्ञापन

कलेक्टर के निर्देश भी बेअसर?: तेज बारिश में टीन खड़ा कर कराना पड़ा अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का वीडियो वायरल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में नगर परिक्रमा शुरू, सड़कों पर दिख रहा भक्तों का सैलाब

09 Aug 2026

कानपुर: इंजीनियर के घर में घुसे चोर, नगदी जेवरात समेत 16 लाख का माल ले गए

09 Aug 2026

बारिश से बदली अलवर की तस्वीर: अरावली की वादियां बनीं हिल स्टेशन; झरनों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ देखें वीडियो

09 Aug 2026

विवाद बढ़ने पर जेएनयू में उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा रद्द

09 Aug 2026

Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी

09 Aug 2026

नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन

09 Aug 2026

नोएडा में सिद्ध पीठ शानी मंदिर सेवा समिति का 15वां वर्ष शिविर, 500 लोगों के ठहरने का इंतजाम

09 Aug 2026

नवंबर 2025 में खुला एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क अब भी उखड़ी और अधूरी

09 Aug 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन ने राैंदे बाइक सवार, दंपती की माैके पर ही माैत

09 Aug 2026

चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक

09 Aug 2026

अयोध्या: कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना, हैदराबाद से आए कलासाधकों ने जीता दिल

09 Aug 2026

कानपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर

09 Aug 2026

कानपुर: इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने निर्माण पर कांग्रेसियों का हंगामा

09 Aug 2026

एक बाइक, 5 सवार और रफ्तार का जोखिम!: पेंड्रा के दुर्गा चौक का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां

09 Aug 2026

प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने जमकर लिया हिस्सा

09 Aug 2026

केसरियामय हुई संगमननगरी, बोल बम के जयकारों से गूंज रहा काशी-प्रयागराज हाईवे

09 Aug 2026

कानपुर: काशी रुद्रास के खिलाड़ियों ने तेज बल्लेबाजी का किया अभ्यास

09 Aug 2026

VIDEO: कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, दर्शन के लिए घंटों लाइन खड़े रहे भक्त

09 Aug 2026

कानपुर: पौधारोपण के लिए आए पौधे शौचालय में रखे, सूखने लगे

09 Aug 2026

Maihar News: हरदासपुर में लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर भी बरसाए लात-घूंसे

09 Aug 2026

कुर्मी समाज ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, गोष्ठी में युवाओं को आगे बढ़ाने व एकजुट होने का किया आह्वान

09 Aug 2026

21वीं कांवड़ यात्रा पर 60 वर्षीय राधा शर्मा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर भट्ट कैंप शिव मंदिर में अर्पित करेंगी

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed