संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गांव शाहपुर में युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शाहपुर निवासी मिराज सिंह नशे का आदी था। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कुछ युवकों के साथ बंबी की तरफ गया था, लेकिन लौटा नहीं, परिजनों ने उसकी इधर-उधर काफी तलाश की। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। मिराज सिंह के एक हाथ में इंजेक्शन और दूसरे हाथ में पन्नी थी। इससे स्पष्ट था कि मिराज कुछ लोगों के साथ नशा कर रहा था।