{"_id":"69f041dfbcb73a35330b6b62","slug":"bathinda-jailed-bhagwant-singh-bajeke-threatens-to-kill-jail-superintendent-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: जेल में बंद भगवंत सिंह बाजेके ने दी जेल अधीक्षक को मारने की धमकी, ऑडियो जारी कर लगाए कई गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: जेल में बंद भगवंत सिंह बाजेके ने दी जेल अधीक्षक को मारने की धमकी, ऑडियो जारी कर लगाए कई गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
जेल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके की एक आडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें बाजेके ने जेल प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।
जेल
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पिछले लंबे समय से बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके के खिलाफ कार्रवाई के लिए जेल प्रशासन ने थाना कैंट पुलिस को लिखित में पत्र भेजा है। सूत्रों के अनुसार, पत्र में लिखा है कि जेल में बंद बंदी भगवंत सिंह ने जेल अधीक्षक एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
थाना कैंट के एसएचओ रघुवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जेल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके की एक आडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें बाजेके ने जेल प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उस आडियो में वो जेल से अपनी मां से बातचीत करके सारे आरोप लगा रहा। उक्त बातचीत को रिकार्ड करके मीडिया को जारी करने के लिए अपनी मां को कह रहा है।
ऑडियो सामने आते ही जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया था। सोमवार देर शाम को जेल प्रशासन की ओर से थाना कैंट पुलिस को एक पत्र लिखा गया है। जिस में जेल प्रशासन ने लिखा है कि बंदी भगवंत सिंह ने जेल अधीक्षक एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि इस तरह से धमकी देना संगीन जुर्म है, जिस कारण भगवंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
थाना कैंट के एसएचओ रघुवीर सिंह का कहना था कि उनके पास जेल प्रशासन का पत्र आया है। पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X