सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bhagwant Mann Cabinet List Lawyer Doctor Engineer to Farmer Know All About the Ministers of Punjab

ऐसी है नई सरकार: मान मंत्रिमंडल में वकील-डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, जानें पंजाब के मंत्रियों के बारे में सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: जयदेव सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
मान मंत्रिमंडल में तीन वकील, दो-दो डॉक्टर और किसान शामिल हैं। वहीं, एक-एक इंजीनियर, बिजनेसमैन और समाजसेवी को भी जगह मिली है। कैबिनेट में शामिल इकलौती महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं।
loader
Bhagwant Mann Cabinet List Lawyer Doctor Engineer to Farmer Know All About the Ministers of Punjab
पंजाब की नई सरकार का गठन हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आज भगवंत मान मंत्रिमंडल का गठन होगा। मान कैबिनेट के दस मंत्री आज शपथ लेंगे। शुक्रवार रात को ही मुख्यमंत्री मान ने अपने कैबिनेट सहयोगियों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। मान के इस मंत्रिमडंल में लगातार दूसरी बार जीते दो विधायक शामिल हैं। 


डॉक्टर-इंजीनियर, वकील और किसान बने मंत्री
मान मंत्रिमंडल में तीन वकील, दो-दो डॉक्टर और किसान शामिल हैं। वहीं, एक-एक इंजीनियर, बिजनेसमैन और समाजसेवी को भी जगह मिली है। कैबिनेट में शामिल इकलौती महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं। चुनाव से पहले वे सरकारी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। कौर के पिता प्रोफेसर साधु सिंह 2014 में फरीदकोट से आप के सांसद रह चुके हैं।   


युवा चेहरों को मौका 
भगवंत मान कैबिनेट में युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 46 साल 11 महीने है। मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्रियों में 31 साल के हरजोत सिंह भगवंत मान सबसे युवा मंत्री हैं। 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरे तो 40 साल के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे सबसे युवा मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्रियों को उम्र पचास साल से कम है। इनमें 46 साल की डॉक्टर बलजीत कौर, 47 साल के हरपाल चीमा और 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। 50 साल से अधिक उम्र के पांच मंत्रियों में 51 साल के लाल चन्द, 52 साल के  विजय सिंगला, 53 साल के हरभजन सिंह ईटीओ, 56 साल के ब्रम शंकर और 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल हैं। 


 
दो मंत्री 10वीं पास तो दो 12वीं पास
भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में दो मंत्री केवल दसवीं पास हैं। 10वीं पास मंत्रियों में अजनाला से जीते कुलदीप सिंह धालीवाल और भोआ से जीते लाल चन्द शामिल हैं। चुनावी हलफनामे में धालीवाल ने खुद को किसान तो लाल चन्द को खुद को समाजसेवी बताया है। 12वीं पास मंत्रियों में पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर और होशियारपुर से जीते ब्रम शंकर शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान भी 12वीं पास हैं। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 7 मंत्रियों पर चल रहे मुकदमे
कैबिनेट में शामिल 11 मंत्रियों में से सात पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं। मान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने का आरोप है।  जिन सात मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं उनमें से पांच पर एक-एक केस दर्ज है। वहीं, लाल जीत सिंह भुल्लर पर तीन और गुरमीत मीत हेयर पर 5 मुकदमे चल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्री करोड़पति
कैबिनेट में शामिल 10 में से आठ मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी करोड़पति हैं। यानी, कैबिनेट में कुल 9 करोड़पति मंत्री हैं। सिर्फ लाल चन्द और गुरमीत मीत हेयर ऐसे मंत्री हैं जो करोड़पति नहीं हैं। लाल चन्द कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। उनके पास केवल 6.19 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं गुरमीत मीत हेयर के पास 44.06 लाख की संपत्ति है। ब्रम शंकर कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। 56 साल के शंकर के पास 8.56 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed