{"_id":"69a923d95ffa2cd13409cfb3","slug":"block-committee-chairman-election-in-moga-congress-committee-member-abducted-at-gunpoint-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव: कांग्रेस समिति सदस्य का गन प्वाइंट पर अपहरण, कांग्रेसियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव: कांग्रेस समिति सदस्य का गन प्वाइंट पर अपहरण, कांग्रेसियों ने लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मोगा कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, जिसके चलते चेयरमैन चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके ब्लॉक समिति मेंबर का अपहरण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और कांग्रेस को इंसाफ चाहिए।
धरने पर बैठे कांग्रेसी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मोगा में ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव से पहले कांग्रेस के ब्लॉक समिति सदस्य अमनदीप सांघा को कुछ अज्ञात कार सवारों ने गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने थाना सदर के बाहर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक समिति के चेयरमैन के चुनाव होने थे। इसी दौरान ब्लॉक समिति के मौजूदा मेंबर अमनदीप सांघा अपने भाई जसवंत सिंह के साथ ऑल्टो कार में मोगा के डीसी दफ्तर जा रहे थे। जब वे गांव घलकलां के पास पहुंचे तो रास्ते में 3-4 गाड़ियों में आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और गन प्वाइंट पर अमनदीप सांघा को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।
मोगा कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, जिसके चलते चेयरमैन चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके ब्लॉक समिति मेंबर का अपहरण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और कांग्रेस को इंसाफ चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि आज होने वाले चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए।
वहीं अमनदीप सांघा के भाई जसवंत सिंह ने बताया कि वे दोनों ऑल्टो कार में सवार होकर डीसी दफ्तर जा रहे थे, तभी रास्ते में 3-4 गाड़ियों में आए लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गन प्वाइंट पर उनके भाई को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। घटना के बाद मोगा जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना सदर के बाहर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया और मांग की कि चुनाव को रद्द किया जाए तथा अमनदीप सांघा को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए।
Trending Videos