{"_id":"69c25e707a00264ea00c890d","slug":"8-year-old-girl-dies-after-electrocuted-by-high-voltage-wire-in-muktsar-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में बच्ची की मौत: खेलते हुए छत पर गई एकमदीप, हाई वोल्टेज तार से लगा करंट, जेई ने दिया कुछ ऐसा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में बच्ची की मौत: खेलते हुए छत पर गई एकमदीप, हाई वोल्टेज तार से लगा करंट, जेई ने दिया कुछ ऐसा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के मुक्तसर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से आठ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिवार ने पावरकाम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
करंट से बच्ची की मौत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मुक्तसर जिले के गांव लबी ढाब में दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। यहां दुकान की छत से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज की ढीली तार की चपेट में आठ साल की एकमदीप आ गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही पावरकाम विभाग के कर्मचारियों ने बांस निकाल कर तार को यह कहते हुए ढीला कर दिया था कि लाइन ट्रिपिंग हो रही है। उधर, स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
गांव सदरवाला निवासी मृतक बच्ची एकमदीप के दादा निहाल सिंह ने बताया कि गांव लंबी ढाब में उनकी दुकान एवं कई घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजरती हैं। ग्रामीण इस संबंध में कई बार पावरकाम के अधिकारियों से तार को छतों से हटाने की अपील करके थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एकमदीप भी दुकान पर आई थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बच्ची खेलती हुई छत पर गई और तार की चपेट में आ गई। करंट से झुलस जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। बच्ची का शरीर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने बच्ची की मौत के लिए पावरकाम को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अगर पावरकाम के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज न किया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि तार के नीचे जो बांस दिए हुए हैं उनकी वजह से लाइनें ट्रिपिंग हो रही है जिस कारण बिजली खराब की शिकायतें आ रही हैं। इसके चलते बांस हटा दिए गए और तार काफी ढीली हो गई। तार इतनी नीचे आ गई कि छत पर किसी का भी हाथ तार से छू जाए। मगर विभाग ने तार को ऊपर नहीं किया।
उधर, पावरकाम के जेई गुरजीत सिंह ने कहा कि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां अवैध तौर पर निर्माण किया गया है। परिवार को पहले भी कई बार सूचित किया गया था। लाइन शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा था। इन्होंने तार में बांस लगा रखे थे जिस कारण लाइनें ट्रिप कर रही थी जिस कारण बिजली सप्लाई में परेशानी आ रही थी। जिसको हटाया गया था। परिवार को पहले ही सब कुछ बताया गया था।