{"_id":"69db3650d4e1150220055267","slug":"amarjit-kaur-khurana-from-khanna-elected-as-member-of-bar-council-of-punjab-and-haryana-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना के लिए गर्व का पल, शहर अमरजीत कौर चुनी गई बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खन्ना के लिए गर्व का पल, शहर अमरजीत कौर चुनी गई बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के खन्ना की बेटी अमरजीत कौर खुराना ने शहर का नाम रोशन किया है। अमरजीत कौर खुराना को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य चुना गया है।
अमरजीत कौर खुराना
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
खन्ना शहर के लिए गर्व की बात है कि अमरजीत कौर खुराना को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की सदस्य चुना गया है। यह संस्था कानूनी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक मानी जाती है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं। इस चुनाव में पंजाब से अमरजीत कौर खुराना और होशियारपुर से राजनी नंदा ने जीत हासिल की है। इसे महिला वकीलों की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इन 25 सदस्यों में से ही आगे चेयरमैन, को-चेयरमैन, सचिव और अन्य महत्वपूर्ण पदों का चयन किया जाता है, जिससे इस पद का महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरजीत कौर खुराना खन्ना के एक सम्मानित परिवार से संबंध रखती हैं। वे सोहन सिंह गोगिया की बेटी और प्रसिद्ध कारोबारी गुरशरण सिंह गोगिया की बहन हैं। उन्होंने करीब 15 वर्षों तक एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और कानूनी क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल किया है।
उनकी इस उपलब्धि से खन्ना और आसपास के इलाके में खुशी की लहर है। वकील समुदाय और शहर के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं और इसे खन्ना के लिए गर्व की उपलब्धि बताया जा रहा है।