फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Arun Narang resigns following AAP's defeat in Abohar mayoral election

Abohar: मेयर चुनाव में ‘आप’ की हार के बाद अरुण नारंग का इस्तीफा, कहा-ये असफलता मेरी नैतिक जिम्मेदारी

Wed, 22 Jul 2026 02:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 22 Jul 2026 02:01 PM IST
सार

अरुण नारंग ने कहा कि वह अबोहर नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर न चुन पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हलका इंचार्ज पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था आम आदमी पार्टी के साथ पहले की तरह कायम है।

विज्ञापन
Arun Narang resigns following AAP's defeat in Abohar mayoral election
अरुण नारंग ने दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर चुनने में सफलता न मिलने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के स्थानीय हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


अरुण नारंग ने कहा कि वह अबोहर नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर न चुन पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हलका इंचार्ज पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था आम आदमी पार्टी के साथ पहले की तरह कायम है और वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी जनता तथा संगठन की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के कर्मी के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता और संगठन की सेवा करने का उनका संकल्प आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed