पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Arvind Kejriwal slams BJP on Lord Hanuman Video

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना: हनुमान वाले वीडियो पर दिया बयान, कहा-बीजेपी ने हिंदू धर्म का किया अपमान

Mon, 06 Jul 2026 07:03 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा, हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उन में हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सिर झुकाते हैं। वहीं, भाजपा उनका अपमान कर रही है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal slams BJP on Lord Hanuman Video
अरविंद केजरीवाल, आप के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काफिले के आगे हनुमान जी के भेष में नृत्य कर रहे व्यक्ति की वायरल वीडियो की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने निंदा की है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जितना नुकसान और अपमान भाजपा के लोगों ने हिंदू धर्म का किया है, शायद आतताइयों ने भी नहीं किया। केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में उनकी गाड़ी के आगे भगवान हनुमान के भेष में भाजपा का झंडा लिए नृत्य कर रहे व्यक्ति की और हनुमान जी पूजा करते हुए अपना वीडियो साझा कर कहा कि ये दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उन में हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सिर झुकाते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता अपने जुलूस में भगवान बजरंग बली को हाथ में भाजपा का झंडा देकर नचवा रहे हैं। यह बहुत निंदनीय है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, इससे लाखों हिंदुओं की तरह मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा नेता इस पर टिप्पणी क्यों नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed