{"_id":"6a4ba1bc234b7f0de90c4e58","slug":"former-sarpanch-rajendra-khileri-was-shot-dead-in-fatehabad-miscreants-opened-fire-outside-a-hotel-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या, होटल के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या, होटल के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 06 Jul 2026 06:09 PM IST
Link Copied
फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हाईवे स्थित होटल रंगला पंजाब तड़का के बाहर बैठे पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खिलेरी पूर्व सीपीएस दुड़ाराम और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाते थे। भाजपा के कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि कार व बाइक पर आए पांच-छह हमलावरों ने खिलेरी पर 6 से 7 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद हमलावर अपनी एक बाइक और दो पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिस होटल पर वारदात हुई, वह खिलेरी के चचेरे भाई हैप्पी का है। तीन दिन पहले ही होटल को लीज पर लेकर खोला गया था। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल जांच कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान व सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या को पूर्व नियोजित ढंग से अंजाम दिया गया। हमलावरों को पहले से पता था कि वे शाम को होटल पर मिलेंगे। उन्होंने खिलेरी को निशाना बनाते हुए सिर और सीने पर 6 से 7 फायर किए। वहीं, होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि वह अंदर था। बाहर क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता है। वारदात के बाद से पुलिस ने राजेंद्र खिलेरी की ढाणी की सुरक्षा बढ़ा दी है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।