{"_id":"6a4bb04dac0ed626f1012fbb","slug":"heavy-rain-alert-in-punjab-for-4-days-from-today-temperature-likely-to-drop-by-5-c-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज से 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 5°C तक गिरावट के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज से 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 5°C तक गिरावट के आसार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 06 Jul 2026 07:10 PM IST
Link Copied
पंजाब में आज से भारी बारिश का अलर्ट है। अमृतसर और जालंधर में सुबह तेज बरसात के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज से चार दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 10 जुलाई को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। रविवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 23 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 40.3 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।