सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Behbal Kalan firing Sukhbir Badal admitted video also exists Jathedar Giani Raghubir statement to SIT

बहबल कलां फायरिंग: जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर ने SIT के सामने लिया सुखबीर का नाम, बादल ने किया पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 11 Jun 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सुखबीर बादल ने बहबलकला गोलीकांड को कबूल किया था। इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग गई थी जो अकालतख्त में मौजूद है।

Behbal Kalan firing Sukhbir Badal admitted video also exists Jathedar Giani Raghubir statement to SIT
सुखबीर बादल की बढ़ी मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहबलकला गोली कांड में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। 




ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सुखबीर बादल ने बहबलकला गोलीकांड को कबूल किया था। इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग गई थी जो अकालतख्त में मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर ने कहा कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाहों पर  गोलियां चलवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर बोले-एक्शन लो, मैं नहीं डरता

वहीं इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को बढ़ता देख अरविंद केजरीवाल घबरा गए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह आज कल आम आदमी पार्टी के वर्कर बनकर श्री अकाल तख्त साहिब की इज्जत को ठेस पहुंचा रहे हैं। मैं सरकार को खुली चेतावनी देता हूं। धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो और सीधे मेरे खिलाफ एक्शन लो, मैं तुमसे किसी बात से नहीं डरता।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने भी उठाए सवाल

वहीं इस विवाद में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी कूद पड़े हैं। राजा वड़िंग ने बहबल कलां गोली कांड को लेकर मान सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि बेअदबी पर कानून तो बन गया है लेकिन बहबल कलां गोलीकांड में इंसाफ कब मिलेगा। वड़िंग ने कहा कि भाजपा, अकाली दल और आप ईडी, चिट्टा और विजिलेंस पार्टी हैं। बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का जो दुरुपयोग करती है वही दुरुपयोग आप विजिलेंस का पंजाब में करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed