सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar AAP MLA Raman Arora appears before ED former Congress MLA Kikki Dhillon questioned

Jalandhar: ईडी के सामने पेश हुए आप विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों से भी पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 11 Jun 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

एक ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के दो प्रमुख नेताओं का ईडी के समक्ष पेश होना पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक हलकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई क्या होती है।

Jalandhar AAP MLA Raman Arora appears before ED former Congress MLA Kikki Dhillon questioned
ईडी दफ्तर पहुंचे रमन अरोड़ा - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आए दो बड़े राजनीतिक चेहरे आज जालंधर स्थित दफ्तर में पेश हुए। इनमें जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों शामिल हैं।




रमन अरोड़ा सुबह कार्यालय पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाए रखी। इससे पहले 2 जून को भी अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। रमन अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चल रही है। इस मामले में उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ईडी अब इसी मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं और धन शोधन के एंगल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों भी ईडी के समक्ष पेश हुए। उनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का मामला जांच के अधीन है। यह मामला उनके विधायक कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़ा है। 
विज्ञापन


पंजाब विजिलेंस इस मामले में पहले कार्रवाई कर चुकी है और अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed