सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   political row in Punjab BJP under fire over minister presence at Bhindranwale event Amit Shah

पंजाब में नया सियासी बवाल: भिंडरावाले समागम में मंत्री की मौजूदगी पर घिरी भाजपा, मामला अमित शाह तक पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 11 Jun 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार

अमृतसर के मेहता चौक स्थित दमदमी टकसाल मुख्यालय में ऑपरेशन ब्लू स्टार पर आयोजित समागम में महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन शामिल हुए थे। इस समागम में उनके बयान पर अब सियासत गरमा गई है।

political row in Punjab BJP under fire over minister presence at Bhindranwale event Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में भाजपा एक नए सियासी संग्राम में फंस गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन के भिंडरावाले के शहीदी समागम में शामिल होने और वहां दिए गए बयानों से उपजा विवाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से महाजन के बयानों से दूरी बनाए जाने के बाद पंजाब भाजपा ने भी राहत की सांस ली है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार को बताया था काला दिन

दरअसल जून 2026 में अमृतसर के मेहता चौक स्थित दमदमी टकसाल मुख्यालय में आयोजित समागम में शामिल होकर गिरीश महाजन किसी राज्य सरकार के पहले मंत्री बने जिन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। मंच से उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को काला दिन और आक्रमण बताते हुए इसकी तुलना अहमद शाह अब्दाली के हमले से की थी। कार्रवाई में मारे गए लोगों को शहीद कहे जाने संबंधी उनकी टिप्पणी ने भी विवाद खड़ा कर दिया।

महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए सेना के बलिदान और राष्ट्रीय संप्रभुता जैसे मुद्दों पर दोहरा रवैया अपना रही है।

प्रदेश नेतृत्व था असहज

विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से स्पष्ट किया गया कि गिरीश महाजन के बयान उनके निजी विचार हो सकते हैं लेकिन यह भाजपा या सरकार का आधिकारिक रुख नहीं है।

पंजाब भाजपा के सूत्रों के अनुसार महाजन की टिप्पणियों से प्रदेश नेतृत्व असहज था। पार्टी लंबे समय से राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख को अपनी विचारधारा का अहम हिस्सा मानती रही है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व की ओर से तत्काल दूरी बनाए जाने के बाद प्रदेश इकाई ने राहत महसूस की है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पूरे प्रकरण की जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed