{"_id":"6a2a900aa7bf00b05208fe59","slug":"padamjit-mehta-becomes-bathinda-mayor-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda Mayor: मेयर बने पद्मजीत मेहता, दूसरी बार संभालेंगे कुर्सी; समारोह से आप विधायक रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda Mayor: मेयर बने पद्मजीत मेहता, दूसरी बार संभालेंगे कुर्सी; समारोह से आप विधायक रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मेयर पद्मजीत मेहता ने विशेष बातचीत के दौरान कहा कि लोगों ने उन पर भरोसा करके उन्हें दोबारा मेयर बनाया है, जिसके चलते वो पहले से ज्यादा काम करके शहर की हर एक समस्या का हल करेंगे।
बठिंडा के मेयर पद्मजीत मेहता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पद्मजीत मेहता बठिंडा के मेयर बन गए है। वे दूसरी बार मेयर बने हैं। वीरवार को उन्हें मेयर पद की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया विशेष तौर पर पहुंचे। वहीं आप विधायक जगरूप गिल ने इस समारोह से दूरी बनाई हुई थी।
मेयर पद्मजीत मेहता ने विशेष बातचीत के दौरान कहा कि लोगों ने उन पर भरोसा करके उन्हें दोबारा मेयर बनाया है, जिसके चलते वो पहले से ज्यादा काम करके शहर की हर एक समस्या का हल करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के कूड़ा डंप के लिए जमीन का चयन कर लिया है। अवैध इमारतों को लेकर वे निगम टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
मंत्री मुंडिया ने कहा कि आप सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव से विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल हमेशा खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटते थे लेकिन आप सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को एक हजार और 1500 रुपये मिलेंगे। इस मौके पर सभी पार्षद हाजिर थे।