{"_id":"6a2a2b0e0912d3f1f800790e","slug":"barnala-new-mayor-today-aap-hasanpreet-bhardwaj-name-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala Mayor: बरनाला के पहले मेयर बने हसनप्रीत भारद्वाज, विशेष समारोह में पहुंचे मंत्री हरपाल चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barnala Mayor: बरनाला के पहले मेयर बने हसनप्रीत भारद्वाज, विशेष समारोह में पहुंचे मंत्री हरपाल चीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि हसनप्रीत भारद्वाज को बरनाला नगर निगम का पहला मेयर चुना गया। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।
हसनप्रीत भारद्वाज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नगर निगम बनने के बाद बरनाला को आज अपना पहला मेयर मिल गया है। हसनप्रीत भारद्वाज को बरनाला नगर निगम का पहला मेयर चुना गया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से पहुंचे।
समारोह के दौरान हसनप्रीत भारद्वाज को मेयर चुने जाने पर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नगर निगम के पार्षद और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि बरनाला के विकास को नई गति देने के लिए नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हसनप्रीत भारद्वाज के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने उन्हें मिली जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व, पार्षदों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरनाला के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।