{"_id":"6a6854b1bb0ae709ff025dfc","slug":"bjp-state-general-secretary-sanjeev-rana-lashes-out-at-kejriwal-and-the-congress-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: केजरीवाल और कांग्रेस पर भड़के भाजपा के प्रदेश महामंत्री, कहा-इनकी राजनीति केवल आंदोलन और अराजकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: केजरीवाल और कांग्रेस पर भड़के भाजपा के प्रदेश महामंत्री, कहा-इनकी राजनीति केवल आंदोलन और अराजकता
Tue, 28 Jul 2026 12:35 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:35 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सकारात्मक राजनीति, राष्ट्रहित, विकास और सामाजिक समरसता की पक्षधर है, जबकि विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
संजीव राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। राणा ने कहा कि दोनों दल देश में विकास के बजाय आंदोलन और टकराव की राजनीति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
संजीव राणा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक मॉडल केवल नए-नए विवादित मुद्दे खड़े कर लोगों का ध्यान वास्तविक समस्याओं से भटकाने का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, आम आदमी पार्टी किसी न किसी मुद्दे को लेकर आंदोलन की राजनीति शुरू कर देती है ताकि जनता का ध्यान सरकारों के विकास कार्यों से हटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विभिन्न संगठनों के साथ मंच साझा कर विरोध की राजनीति को हवा देने का प्रयास किया। अब लगातार नए-नए आंदोलनों के माध्यम से पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनावों तक केवल आंदोलन का वातावरण बनाए रखना ही आम आदमी पार्टी की रणनीति बन चुकी है।
विज्ञापन
संजीव राणा ने कहा कि समाज को जाति, वर्ग और अन्य आधारों पर बांटने वाली राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समाज में वैमनस्य पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब इस राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है और विकास तथा सुशासन के पक्ष में खड़ी है।
राणा ने कहा कि देश की जनता अब झूठे आंदोलनों और भ्रामक राजनीति के जाल में फंसने वाली नहीं है। जनता विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित के साथ खड़ी है तथा उचित समय पर ऐसे दलों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।