फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Video of tattooing women Nihang warns artist in Bathinda

महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू बनाने का वीडियो: बठिंडा में आर्टिस्ट को निहंग ने दी चेतावनी, पुलिस तक पहुंची बात

Tue, 28 Jul 2026 11:46 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Tue, 28 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

मनप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि उन्होंने टैटू आर्टिस्ट रणबीर सिंह से बात की, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत भी दी। उनका कहना है कि शिकायत के बाद टैटू आर्टिस्ट के परिवार ने भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा और आर्टिस्ट ने भी माफी मांगी है।

विज्ञापन
Video of tattooing women Nihang warns artist in Bathinda
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टैटू स्टूडियो के वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बठिंडा के एक टैटू स्टूडियो द्वारा साझा किए गए कुछ वीडियो पर आपत्ति जताई जा रही है। इन वीडियो में महिलाओं के निजी अंगों पर टैटू बनाते दिखाए गए हैं, जिसके बाद मामला गरमा गया है।
विज्ञापन


निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने इन वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताते हुए टैटू आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर इस तरह का अश्लील कंटेंट पोस्ट न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि इस तरह की सामग्री का बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


खालसा ने कहा कि यदि कोई टैटू बनवाना चाहता है तो वह शरीर के ऐसे हिस्से पर बनवाए, जहां कपड़े उतारने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तरह के टैटू भविष्य में वैवाहिक जीवन में विवाद का कारण बन सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी को दी शिकायत, आंदोलन की चेतावनी
मनप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि उन्होंने टैटू आर्टिस्ट रणबीर सिंह से बात की, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत भी दी। उनका कहना है कि शिकायत के बाद टैटू आर्टिस्ट के परिवार ने भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा और आर्टिस्ट ने भी माफी मांगी है। खालसा ने चेतावनी दी कि यदि विवादित सामग्री नहीं हटाई गई तो दोबारा विरोध किया जाएगा और बठिंडा के अलावा चंडीगढ़ तथा अन्य शहरों में भी ऐसे मामलों को उठाया जाएगा।


टैटू आर्टिस्ट ने रखा अपना पक्ष
दूसरी ओर, टैटू आर्टिस्ट रणबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज से विवादित वीडियो नहीं हटाए हैं। उनका कहना है कि वे पिछले छह वर्षों से वैध लाइसेंस के साथ पेशेवर तरीके से काम कर रहे हैं। उनके अनुसार सभी टैटू ग्राहकों की इच्छा और सहमति से बनाए जाते हैं तथा वीडियो भी संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बाद ही रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किए जाते हैं, ताकि उनके काम के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके। फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed