फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Administrator Launches The Gift of Sports, A Blow to Substance Abuse Campaign

खेल का उपहार, नशे पर प्रहार: चंडीगढ़ के प्रशासक ने किया अभियान का शुभारंभ, बच्चों तक पहुंचाएंगे खेल सामग्री

Thu, 23 Jul 2026 11:37 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

कर्तव्यनिष्ठ अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि यह केवल खेल सामग्री वितरण का अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालकर उन्हें खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का जनआंदोलन है।

विज्ञापन
Chandigarh Administrator Launches The Gift of Sports, A Blow to Substance Abuse Campaign
अभियान का शुभारंभ करते प्रशासक गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने राजभवन में समाज को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से खेल का उपहार, नशे पर प्रहार अभियान का शुभारंभ किया। कर्तव्यनिष्ठ एवं नशा मुक्ति चेतना संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया यह अभियान आगामी दो माह तक लगातार चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन बच्चों तक खेल सामग्री पहुंचाना है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद संसाधनों के अभाव में खेलों में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत उद्योगपतियों, व्यापारियों, डॉक्टरों, शिक्षाविदों, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस जनआंदोलन से जोड़ा जाएगा। उनके सहयोग से क्रिकेट बैट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी स्टिक, बैडमिंटन रैकेट, खेल किट, जूते एवं अन्य खेल सामग्री एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत में 10,000 लोगों को इस जनअभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के माध्यम से केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब में भी नशा मुक्ति चेतना संघ के सहयोग से इसे व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। साथ ही एकत्रित खेल सामग्री हिमाचल प्रदेश के दुर्गम एवं सीमावर्ती (बॉर्डर) गांवों के जरूरतमंद बच्चों तक भी पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्तव्यनिष्ठ अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि यह केवल खेल सामग्री वितरण का अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालकर उन्हें खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान के साथ बढ़-चढ़कर जुड़ेगा और हजारों बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। 

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सक्षम नागरिक एक बच्चे के लिए भी खेल सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में हजारों युवाओं को नशे से बचाकर खेल के मैदान तक पहुंचाया जा सकता है।


इस अवसर पर कर्तव्यनिष्ठ अभियान के संयोजक संजीव राणा, डॉ. निधि चौधरी, डॉ. निशा, सुनीता सरोन, सीमा चौधरी सहित नशा मुक्ति चेतना संघ एवं कर्तव्यनिष्ठ की पूरी टोली उपस्थित रही। सभी ने नशा मुक्त भारत और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान का संदेश स्पष्ट है-"खेल का उपहार, नशे पर प्रहार"
"युवा बचेंगे, युवा खेलेंगे, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed