{"_id":"69cb883c950bf8c6ed01faf3","slug":"cm-bhagwant-mann-flags-off-508-emergency-response-vehicles-in-sangrur-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur: सीएम भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को दिखाई हरी झंडी, सभी पुलिस जिलों में होंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur: सीएम भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को दिखाई हरी झंडी, सभी पुलिस जिलों में होंगी तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत इसे पंजाब में अमन कानून की व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने की तरफ मान सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
आपातकालीन रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम मान।
- फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के लदा कोठी से 508 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को रवाना किया।
Trending Videos
डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत इसे पंजाब में अमन कानून की व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने की तरफ मान सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। यह वाहन पंजाब के सारे 28 पुलिस जिलों में तैनात होंगे।
इमरजेंसी में 112 डायल करने पर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तुरंत मदद के लिए पहुंचेंगे। सारे वाहन मोबाइल डाटा टर्मिनल और स्मार्टफोन से लैस हैं। वाहनों में डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम, जीपीएस ट्रैकर के अलावा अन्य प्रकार की आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन