सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Health Scheme 1.59 Lakh Beneficiaries Received Assistance Over 43 Lakh Health Cards Issued

मुख्यमंत्री सेहत योजना: अब तक 1.59 लाख लाभार्थियों को मिली सहायता, 43 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सेहत योजना अपडेटेड हेल्थ बेनिफिट पैकेज 2.2 फ्रेमवर्क के तहत संचालित हो रही है, जिसमें लगभग 2,300 हेल्थ बेनिफिट पैकेज शामिल हैं। ये सुविधाएं 839 सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं।

CM Health Scheme 1.59 Lakh Beneficiaries Received Assistance Over 43 Lakh Health Cards Issued
डाॅ. बलबीर सिंह - फोटो : X @AAPbalbir
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में चल रही मुख्यमंत्री सेहत योजना परिवारों के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अनुभव में प्रभावशाली बदलाव के रूप में उभरी है। लोगों को यह भरोसा मिल रहा है कि इलाज का मतलब अब आर्थिक संकट नहीं होगा।



10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने वाली इस योजना के तहत अब तक 1.59 लाख से अधिक लाभार्थियों को सहायता मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि जटिल सर्जरी और हृदय रोग उपचार से लेकर डायलिसिस, नवजात शिशु देखभाल और गंभीर बीमारियों के इलाज तक कोई भी व्यक्ति केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब के सभी वास्तविक निवासियों, जिनमें मध्यम वर्गीय परिवार, सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी शामिल हैं, को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह योजना अपडेटेड हेल्थ बेनिफिट पैकेज 2.2 फ्रेमवर्क के तहत संचालित हो रही है, जिसमें लगभग 2,300 हेल्थ बेनिफिट पैकेज शामिल हैं। ये सुविधाएं 839 सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 98 विशेष उपचार पैकेज केवल सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


इस योजना के तहत 16 मई तक 1.59 लाख से अधिक लाभार्थियों का इलाज किया जा चुका था और 3.11 लाख से ज्यादा प्रक्रियाएं पूरी की गईं। अब तक 522 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। अब तक 43 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 

इस योजना की प्रक्रिया सरल है। रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर, सरकारी अस्पतालों, जिला कार्यालयों और विशेष शिविरों में करवाया जा सकता है। सामान्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और वोटर कार्ड ही पर्याप्त हैं। योजना में केवल अस्पताल में भर्ती होने का खर्च ही नहीं, बल्कि इलाज से पहले की जांच और इलाज के बाद की देखभाल भी शामिल है, जिससे बीमारी के बाद होने वाले छिपे हुए खर्चों से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed