{"_id":"6a0ec09c6cfdfbd14c03766b","slug":"punjabi-singer-inder-kuar-murder-inder-kaur-murdered-due-to-one-sided-love-two-accused-arrested-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjabi Singer Inder Kuar Murder: एकतरफा प्यार में इंदर कौर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjabi Singer Inder Kuar Murder: एकतरफा प्यार में इंदर कौर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 21 May 2026 01:52 PM IST
Link Copied
एकतरफा प्यार में एनआरआई युवक ने पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या कर दी। छह दिन से लापता गायिका का शव नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में हत्या और अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार 13 मई की रात इंदर कौर घरेलू सामान लेने बाजार गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा उन पर शादी का दबाव बना रहा था। इंदर कौर को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उन्होंने विवाह से इनकार कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने कनाडा से आकर अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उनकी कार रोक ली और गन पॉइंट पर अगवा कर लिया। बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पंजाबी सिंगर यशइंद्र कौर उर्फ इंद्र कौर हत्याकांड में थाना जमालपुर पुलिस ने दो आरोपियों कर्मजीत सिंह और प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।