सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Panthic Politics Shifts as SAD Faces Split MLA Ayali May Join with Amritpal

Politics: करवट ले रही पंथक राजनीति, बिखरने लगा शिअद पुनर सुरजीत; अमृतपाल के साथ नई पारी शुरू करेंगे MLA अयाली!

मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 21 May 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब की पंथक पॉलिटिक्स करवट ले रही है। शिअद पुनर सुरजीत बिखरने लगा है। दाखा के विधायक मनप्रीत अयाली शिअद (पुनर सुरजीत) और वारिस पंजाब दे के बीच गठजोड़ करवाना चाहते थे। सफल नहीं हुए तो पंथक पार्टी छोड़ दी। 

Punjab Panthic Politics Shifts as SAD Faces Split MLA Ayali May Join with Amritpal
मनप्रीत अयाली - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंथक पॉलिटिक्स करवट ले रही है। सियासत में नए विकल्प के संकेत दिख रहे हैं, जिसका खुलासा जल्द होगा। 10 महीने पहले शिरोमणि अकाली दल (बादल) टूट गया और शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) का उदय हुआ। 
Trending Videos


अब पुनर सुरजीत में भी बगावती तेवर दिख रहे हैं। चरणजीत सिंह बराड़, सुरजीत सिंह रखड़ा के बाद अब दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने शिअद (पुनर सुरजीत) का दामन छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ अपना खेमा लेकर भाजपाई बन चुके हैं तो पिछले दिनों रखड़ा ने सीएम भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। अब विधायक अयाली ने पुनर सुरजीत तो छोड़ दी है मगर उन्होंने अपनी नई भूमिका का अभी एलान नहीं किया है। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वे भाजपा, कांग्रेस, आप और शिअद (बादल) के साथ जाने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन

 

अयाली दरअसल, पिछले सात-आठ महीनों से शिअद (पुनर सुरजीत) और जेल में बंद गरमख्याली नेता अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे के बीच गठजोड़ करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बहुत प्रयास कर तालमेल कमेटी का भी गठन भी करवाया। 
 

दो से तीन बैठकें भी हुईं मगर बात सिरे नहीं चढ़ पाई। अयाली का मकसद था कि सूबे में एक मजबूत पंथक सियासी धड़ा खड़ा करना। खैर, पुनर सुरजीत से अलग होने के बाद विधायक अयाली ने सभी दलों को नकारा मगर वारिस पंजाब दे दल की जमकर तारीफ की। 
 

अमृतपाल के साथ नई पारी शुरू कर सकते हैं अयाली
राजनीतिक माहिरों और सूत्रों की माने तो अयाली अमृतपाल सिंह के दल के साथ मिलकर एक नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं। अयाली ने कहा कि आने वाले समय में वे संगत, सिख बुद्धिजीवियों और पंथक भावना के मद्देनजर ही अपना अगला फैसला लेंगे और पंथ व पंजाब की निष्काम व निस्वार्थ सेवा करते हुए पंजाब की चढ़दी कला के लिए काम करेंगे।

 

सीएम मान कई बार दे चुके थे ऑफर
आम आदमी पार्टी की निगाहें भी अयाली पर गढ़ी थीं क्योंकि विधायक अयाली पंजाब में बड़े पंथक चेहरों में से एक माने जाते हैं। खुद सीएम भगवंत सिंह मान उन्हें आप में शामिल होने के लिए कई बार विधानसभा के भीतर व बाहर इशारों में ऑफर दे चुके थे मगर अयाली नहीं माने। उधर अन्य पंथक नेता रखड़ा को सीएम ने आप ज्वाइन कर दी जबकि बराड़ भाजपा में चले गए।

पंथक सीटों पर नजर
अयाली की नजर प्रदेश की उन विधानसभा सीटों पर हैं जहां पंथ का खासा असर रहता है। पंजाब में 117 में से करीब 35 सीटें ऐसी मानी जाती हैं। इनमें से 19 सीटें ऐसी हैं, जिन पर पंथक प्रभाव ज्यादा हैं। 18 सीटें खड़ूर साहिब और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आती हैं।
 

दोनों सीटों पर गरमख्याली नेता अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा सांसद हैं। इन क्षेत्रों में वारिस पंजाब दे दल की भी ठीकठाक पकड़ है। दाखा सीट से अयाली खुद विधायक हैं। इन्हीं सीटों पर फोकस कर और वारिस पंजाब दे के साथ मिलकर अयाली अपनी सियासत को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed