{"_id":"6a0eb09980f282739a0cbdd1","slug":"cm-health-scheme-1-59-lakh-beneficiaries-received-assistance-over-43-lakh-health-cards-issued-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सेहत योजना: अब तक 1.59 लाख लाभार्थियों को मिली सहायता, 43 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सेहत योजना: अब तक 1.59 लाख लाभार्थियों को मिली सहायता, 43 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 21 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री सेहत योजना अपडेटेड हेल्थ बेनिफिट पैकेज 2.2 फ्रेमवर्क के तहत संचालित हो रही है, जिसमें लगभग 2,300 हेल्थ बेनिफिट पैकेज शामिल हैं। ये सुविधाएं 839 सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं।
डाॅ. बलबीर सिंह
- फोटो : X @AAPbalbir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में चल रही मुख्यमंत्री सेहत योजना परिवारों के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अनुभव में प्रभावशाली बदलाव के रूप में उभरी है। लोगों को यह भरोसा मिल रहा है कि इलाज का मतलब अब आर्थिक संकट नहीं होगा।
10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने वाली इस योजना के तहत अब तक 1.59 लाख से अधिक लाभार्थियों को सहायता मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि जटिल सर्जरी और हृदय रोग उपचार से लेकर डायलिसिस, नवजात शिशु देखभाल और गंभीर बीमारियों के इलाज तक कोई भी व्यक्ति केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब के सभी वास्तविक निवासियों, जिनमें मध्यम वर्गीय परिवार, सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी शामिल हैं, को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह योजना अपडेटेड हेल्थ बेनिफिट पैकेज 2.2 फ्रेमवर्क के तहत संचालित हो रही है, जिसमें लगभग 2,300 हेल्थ बेनिफिट पैकेज शामिल हैं। ये सुविधाएं 839 सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 98 विशेष उपचार पैकेज केवल सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
Trending Videos
इस योजना के तहत 16 मई तक 1.59 लाख से अधिक लाभार्थियों का इलाज किया जा चुका था और 3.11 लाख से ज्यादा प्रक्रियाएं पूरी की गईं। अब तक 522 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। अब तक 43 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
इस योजना की प्रक्रिया सरल है। रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर, सरकारी अस्पतालों, जिला कार्यालयों और विशेष शिविरों में करवाया जा सकता है। सामान्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और वोटर कार्ड ही पर्याप्त हैं। योजना में केवल अस्पताल में भर्ती होने का खर्च ही नहीं, बल्कि इलाज से पहले की जांच और इलाज के बाद की देखभाल भी शामिल है, जिससे बीमारी के बाद होने वाले छिपे हुए खर्चों से भी राहत मिलती है।