सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Milk 33 Percent of Samples Collected During Special Government Drive Fail Paneer

पीने लायक नहीं पंजाब का दूध: सरकार के विशेष अभियान में लिए गए 33 फीसदी सैंपल फेल, अब पनीर की होगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) पंजाब ने 6 और 7 मई को दो दिवसीय राज्यस्तरीय दूध के सैंपल लेने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान कुल 204 सैंपल एकत्र किए गए जिनमें से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए।

Punjab Milk 33 Percent of Samples Collected During Special Government Drive Fail Paneer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार

खाने-पीने के लिए मशहूर पंजाब में बड़े स्तर पर दूध में मिलावट का खेल चल रहा है। हाल ही में सरकार ने विशेष अभियान चलाकर दूध के सैंपल लिए थे जिसमें से 33 फीसदी सैंपल फेल पाए गए हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चेतावनी दी है कि सूबे में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अब पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) पंजाब ने 6 और 7 मई को दो दिवसीय राज्यस्तरीय दूध के सैंपल लेने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान कुल 204 सैंपल एकत्र किए गए जिनमें से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए जबकि एक सैंपल असुरक्षित भी पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे सभी सैंपलों में मिलावट का पता लगाने के लिए मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लैबोरेटरी से जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी तरह एफडीए पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में सोमवार और मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर पनीर के 211 सैंपल भी लिए गए जो जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बराड़ ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी (एफएसओ) फूड बिजनेस ऑपरेटरों को स्वच्छता और उचित भंडारण संबंधी तरीकों के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।

पनीर में केमिकल तक का इस्तेमाल 

पनीर में मिलावट के लिए केमिकल तक का इस्तेमाल किया जा रहा है जो सेहत के लिए हानिकारक है। इसके अलावा इसमें आमतौर पर बड़ी मात्रा में स्टार्च और सुक्रोज से भी मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed