सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   30 Youths Flee Moga Government De-addiction Centre After Breaking Lock

Moga: सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़ 30 युवक फरार, स्टाफ के साथ की थी बदसलूकी और धक्का-मुक्की

अमर उजाला नेटवर्क, मोगा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 21 May 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार

मोगा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़कर 30 युवक फरार हो गए। मरीजों ने स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की भी की थी। सारी घटना 
सीसीटीवी में कैद हो गई।

30 Youths Flee Moga Government De-addiction Centre After Breaking Lock
नशा मुक्ति केंद्र का ताला तोड़कर 30 युवक फरार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मोगा के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम 7.30 बजे करीब 28 से 30 मरीज स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के बाद गेट के ताला तोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Trending Videos




जानकारी के अनुसार, थाना कोट इसे खां के अंतर्गत आने वाले गांव जनेर के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे अचानक माहौल गरमा गया। सेंटर में उपचाराधीन मरीजों की किसी बात को लेकर वहां तैनात स्टाफ सदस्यों के साथ तीखी बहस हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस इतनी बढ़ गई कि मरीजों ने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उन्हें पीछे धकेलते हुए गेट के ताला तोड़ कर मुख्य गेट से बाहर भाग निकले। 

 

सेंटर में भर्ती थे कुल 95 मरीज
बताया जा रहा है कि इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज अपना इलाज करवा रहे थे। इनमें से करीब 28 से 30 युवक मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे, जबकि बचे मरीज केंद्र में ही मौजूद हैं। सारी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
 

सूचना मिलते ही कोट इसे खां थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए युवकों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और उनके घरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

सेंटर के आसपास लगे कैमरों को चेक किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि मरीज किस दिशा में भागे हैं। पुलिस ने सेंटर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई  शुरू कर दी है।

 

सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि उनके ऊपर युवकों ने हमला किया बाद में गेट तोड़ कर भागे मौके पर ही कुछ मरीजों को पकड़ लिया गया, 30 के करीब युवक भागने में कामयाब हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed