सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab and Chandigarh Top PGI School Education Index State Awarded 'Pracheshta-1' Grade

उपलब्धि: पीजीआई स्कूल एजुकेशन इंडेक्स में पंजाब-चंडीगढ़ टॉप पर, सूबे को मिला प्राचेष्टा-1 ग्रेड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब ने 150.4 के प्रभावशाली स्कोर के साथ सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र सीखने के परिणाम और गुणवत्ता में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

Punjab and Chandigarh Top PGI School Education Index State Awarded 'Pracheshta-1' Grade
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी स्कूली शिक्षा के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 रिपोर्ट में पंजाब और चंडीगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया है। 


पंजाब दिल्ली, केरल, पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी आगे रहा है। सूबे ने प्राचेष्टा-1 ग्रेड हासिल किया है। टॉप के 4 ग्रेड पर कोई भी राज्य अपनी जगह नहीं बना पाया है जो उत्कर्ष, उत्तम-1, उत्तम-2 और उत्तम-3 है, इसलिए अभी भी सुधार की संभावना है।

पंजाब को ओवरऑल स्कोर 709.1 मिला है जबकि चंडीगढ़ का स्कोर सबसे अधिक 739.1 रहा है। परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उन्हें रैंक देने के बजाय विभिन्न ग्रेडों में वर्गीकृत करके करता है। यह 70 संकेतकों पर आधारित होता है जिसमें प्रमुख रूप से छह क्षेत्र शामिल हैं। इनमें परिणाम और गुणवत्ता, पहुंच, अवसंरचना और सुविधाएं, समानता, शासन प्रक्रिया और शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब ने प्रचेष्टा-ग्रेड 1 हासिल किया है। पंजाब के साथ यह उपलब्धि केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने हासिल की है। राज्य ने केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है और इन सभी राज्यों को प्रचेष्टा-ग्रेड 2 में रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


पंजाब ने 150.4 के प्रभावशाली स्कोर के साथ सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र सीखने के परिणाम और गुणवत्ता में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। बैंस ने कहा कि इस क्षेत्र में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में दक्षता का मूल्यांकन किया जाता है और यह शैक्षणिक गुणवत्ता के आकलन का सबसे प्रभावशाली मानदंड है।

जिलों के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2024-25 में बरनाला ने 461 के स्कोर के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल करते हुए प्रतिष्ठित उत्तम-2 ग्रेड प्राप्त किया है। इसके बाद श्री मुक्तसर साहिब, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, संगरूर, तरनतारन और मालेरकोटला जिलों का नाम शामिल है। इससे यह साबित होता है कि सभी जिलों में कक्षाओं में उत्कृष्टता सुनिश्चित की गई है। बैंस ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed