{"_id":"6a3cd58acf45a2cce60d9a15","slug":"crackdown-on-cross-border-illegal-smuggling-seven-arrested-with-weapons-in-amritsar-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सीमा पार अवैध तस्करी पर वार, हथियार-ड्रग्स और हवाला मनी के साथ सात गिरफ्तार; आरोपियों में एक अफगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: सीमा पार अवैध तस्करी पर वार, हथियार-ड्रग्स और हवाला मनी के साथ सात गिरफ्तार; आरोपियों में एक अफगानी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे संचालकों से थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त होती थी, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर शहरी पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार संचालित अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक और नाबालिग सहित सात आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस ने इन आरोपियों से 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो सब-मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और हवाला कारोबार से जुड़ी 30.38 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे संचालकों से थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त होती थी, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वित्तीय लेन-देन के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के पीछे और आगे के संबंधों की जांच कर रही है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही संभावित अन्य बरामदगियों और गिरफ्तारियों के लिए जांच जारी है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, हवाला कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे नेटवर्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।