सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Groom uncle attacking with weapons and damaging vehicles clash in Giddarbaha

Punjab: शादी वाले घर पर तोड़-फोड़, दूल्हे के चाचा पर हमला, रिश्तेदारों की गाड़ियां तोड़ी, जला दी बाइक

संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई जब कुछ युवकों ने वहां जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने दूल्हे के चाचा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं शादी वाले घर पर जमकर तोड़फोड़ की और बाइक को आग के हवाले कर दिया। 

Groom uncle attacking with weapons and damaging vehicles clash in Giddarbaha
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गिद्दड़बाहा के गांव कोटली अबलू में शादी समारोह दौरान दूल्हे के चाचा और एक पड़ोसी युवक के बीच डीजे पर गीत लगाने को लेकर विवाद हो गया। बात इस हद तक बढ़ गई कि युवक ने करीब 25 युवकों को बुला कर दूल्हे के चाचा पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जबकि घर में खड़ी रिश्तेदारों की दो कारों व कुर्सियों की तोड़फोड़ कर डाली और दो मोटरसाइकिलों को आग लगा कर जला दिया। घटना रविवार देर रात की है। घायल बलतेज सिंह उर्फ बब्बू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया है। 

Trending Videos


बताते हैं कि सोमवार को विवाह था और परिवार ने बरात लेकर जाना था। इस घटना के बाद विवाह की खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार द्वारा उनकी खुशियों में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सूचना मिलने पर थाना कोटभाई की पुलिस ने सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर दूल्हे परिवार के बयान लिए और अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के पिता पूर्व पंच तरसेम सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। सोमवार को उसके बेटे आकाशदीप का विवाह था। इसलिए रविवार की रात को जागो निकाली जा रही थी। सभी रिश्तेदार और आसपास पड़ोस के लोग उनके घर पर समारोह में खुशी में डीजे पर नाच रहे थे। इस दौरान पड़ोस का युवक डीजे पर अश्लील गीत लगवाना चाह रहा था जिसे ममेरे भाई बलतेज सिंह उर्फ बब्बू ने रोका और डीजे वाले को गुरदास मान का गीत लगाने को कहा। इतने में पड़ोस का युवक उसके भाई के साथ झगड़ा करने लगा और फिर वहां से गुस्से में चला गया। 

कुछ समय बाद रात करीब साढ़े 11:30 बजे वह करीब 20 से 25 लोगों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर उनके घर में आया और आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। रिश्तेदार व परिजनों ने कमरों में छिप कर जान बचाई। इतने में हमलावरों ने रिश्तेदारों के घर के परिसर में खड़ी दो कारें, कुर्सियां व टेंट का अन्य सामान तोड़-फोड़ दिया। यही नहीं दो मोटरसाइकिलों को आग लगा कर जला दिया। तरसेम सिंह के अनुसार युवकों ने लाखों का सामान तोड़ दिया है। सोमवार को परिवार भरे मन से बेटे की बरात लेकर गया।  

उधर, थाना कोटभाई की प्रभारी दीपिका कंबोज ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके का जायजा लिया और दूल्हे परिवार से मामले की जानकारी ली है। परिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed