सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth stabbed in Chandigarh Bloody outcome of an old rivalry

चंडीगढ़ में युवक को चाकुओं से गोदा: पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, बचने के लिए भागा था तोताराम बच नहीं पाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 15 Jun 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में मौलीजागरां कांप्लेक्स में रविवार रात करीब 9:30 तोताराम और उसका साथी आकाश कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान आरोपी आए और तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। 

Youth stabbed in Chandigarh Bloody outcome of an old rivalry
युवक पर वार करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मनीमाजरा के मौलीजागरां कांप्लेक्स में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी हमले में एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 




मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी तोताराम (25) के रूप में हुई है जबकि घायल आकाश उर्फ बिल्लो (22) का पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 9:30 के की है। तोताराम और उसका साथी आकाश कम्युनिटी सेंटर के पास मस्जिद वाली गली में नीम के पेड़ के नीचे कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान चार से पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें हमलावर तलवारों और अन्य हथियारों से दोनों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले से बचने के लिए तोताराम और आकाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर हमला जारी रखा। आकाश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि तोताराम के पेट में गहरा वार होने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग हो गए।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जसकरण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके और अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तोताराम के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह करीब एक माह पहले अंबाला जेल से रिहा होकर आया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर रात फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शक है कि हमलावर मौलीजागरां और पंचकूला की राजीव कॉलोनी के रहने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed