सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth dies after drinking poisonous chemical, mistaking it for cough medicine.

Kangra News: खांसी की दवा समझकर पी लिया जहरीला रसायन, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Jun 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after drinking poisonous chemical, mistaking it for cough medicine.
विज्ञापन
धर्मशाला। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत सकोह निवासी एक 34 वर्षीय युवक की खरपतवार नाशक (घास-फूस नष्ट करने वाले) रसायन का सेवन करने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने खांसी की दवा समझकर गलती से इस जहरीले रसायन को पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) दाखिल करवाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान मनीष कुमार (34) पुत्र उत्तम चंद निवासी सकोह के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और जीप चलाकर अपना जीवनयापन करता था। पुलिस के अनुसार 13 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे मनीष कुमार ने भूलवश खांसी की दवाई के बजाय घर में रखा खरपतवार नाशक रसायन निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में टीएमसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के दौरान किसी ने भी युवक की मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना धर्मशाला में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed