सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Club becomes roller skating champion.

Kangra News: कांगड़ा क्लब बना रोलर स्केटिंग का चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Jun 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
Kangra Club becomes roller skating champion.
मटौर में कांगड़ा रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल मटौर (घुरकड़ी) में आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा स्केटिंग क्लब ने चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता में क्लब के स्केटर्स ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाते हुए कुल 20 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। चैंपियनशिप को अंडर-6 से लेकर अंडर-17 और उससे ऊपर के विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के नौ अलग-अलग स्कूलों के लगभग 135 से अधिक बालक व बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 200 व 400 मीटर की दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि अजय वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कांगड़ा स्केटिंग क्लब को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए क्लब को स्केटिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर स्केटिंग फेडरेशन के निदेशक विनीत वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल, पवन, कपिल, सुमित, अनिल और अखिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मटौर में कांगड़ा रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक

मटौर में कांगड़ा रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed