{"_id":"6a2e9ecb2012e314e50aa790","slug":"dispensary-building-completed-in-nandrul-at-a-cost-of-14-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1037-239455-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नंदरूल में 14 लाख से डिस्पेंसरी भवन तैयार, जल्द मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नंदरूल में 14 लाख से डिस्पेंसरी भवन तैयार, जल्द मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। नंदरूल पंचायत में क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यहां लगभग 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) अब संचालन के लिए तैयार हो रहा है। इसके विधिवत शुरू होने से नंदरूल सहित आसपास के लगभग चार गांवों के हजारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और अब इसमें बिजली तथा पेयजल कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जैसे ही भवन में बिजली और पानी का कनेक्शन लग जाएगा, वैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इससे क्षेत्र के विकास और चिकित्सा ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
स्थानीय निवासी महेंद्र बराड़ा, रूमल सिंह, शुभम कुमार, रमेश चंद, बिशन दास, चुन्नी लाल, प्रदीप कुमार, बिहारी लाल, जीवन कुमार और बुद्धि सिंह का कहना है कि बिजली-पानी का कनेक्शन लगने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि होगी। लोगों को मामूली उपचार और दवाइयों के लिए दूर स्थित अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
वहीं, पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के चालू होने से नंदरूल और साथ लगते गांवों के बुजुर्गों व बच्चों को सबसे अधिक सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और अब इसे विभाग को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग जल्द ही इसका निरीक्षण कर सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर लेगा। भवन में बिजली और पानी के कनेक्शन लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। -विक्रम कटोच, बीएमओ, स्वास्थ्य खंड तियारा