सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   case involving long term abuse and human trafficking of minor in Ludhiana

Ludhiana: पिता ने दो साल की बेटी के साथ किया कुछ ऐसा, सुनकर हो जाएंगे शर्मसार; अब मिली ममता की छांव

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 15 Jun 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी नशे का आदी था। इसी के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के चले जाने के बाद आरोपी ने अपनी दो साल की बेटी को एक दंपती को साैंप दिया। दंपती ने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार कर उसे आगे बेच दिया।

case involving long term abuse and human trafficking of minor in Ludhiana
girl crime - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में एक नाबालिग के साथ लंबे समय तक कथित दुर्व्यवहार और मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता, जो अब लगभग 16 वर्ष की है, ने पुलिस को बताया कि जब वह केवल दो वर्ष की थी, तब उसके पिता ने उसे एक दंपती को सौंप दिया था। 


इसके बाद वर्षों तक उसे बंधुआ मजदूरी, शारीरिक यातनाएं और अंततः जबरन शारीरिक शोषण झेलना पड़ा, जिससे वह गर्भवती भी हुई। किसी तरह भागकर वह अपनी मां के पास पहुंची, जहां वह अब सुरक्षित है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मानव तस्करी और जबरन शारीरिक संबंध सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके पिता मनोज का लगभग दो साल पहले 20 मई 2024 को निधन हो चुका है। वह नशे के आदी थे और उनके व्यवहार से तंग आकर पीड़िता की मां पहले ही मायके जा चुकी थी। 
विज्ञापन

मां के जाने के बाद बेटी के ऊपर जुल्म

आरोप है कि मां के जाने के बाद पिता ने अपनी दो साल की बेटी को हीरा राम और रेखा नामक दंपती को सौंप दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दंपती ने उसे बंधुआ मजदूर की तरह रखा, मामूली बातों पर बेरहमी से पीटा और उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया।

जब पीड़िता लगभग 16 वर्ष की हुई, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसे मोटी रकम के बदले साहिल और मीना  को सौंप दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

बचकर मां के पास पहुंची पीड़िता

किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली। वर्तमान में वह अपनी मां रानी के पास रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी साहिल और उसके साथी अब भी उसका और उसकी मां का पीछा कर रहे हैं तथा जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

पीड़िता की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने साहिल, मीना, हीरा राम और रेखा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं (अपहरण, मानव तस्करी, जबरन शारीरिक संबंध, मारपीट आदि) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले की अग्रिम जांच की जा रही है।

पीड़िता ने पहले दिल्ली में मामला दर्ज करवाया था। जीरो एफआईआर के बाद यह लुधियाना पुलिस के पास पहुंचा। अब थाना जमालपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्दी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंद्रजीत सिंह, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed