{"_id":"6a6067a5557991869d0e14a6","slug":"farmers-protest-in-chandigarh-marched-to-lay-siege-to-bjp-office-police-stopped-setting-up-barricades-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय का घेराव करने बढ़े, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय का घेराव करने बढ़े, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
Wed, 22 Jul 2026 01:34 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:34 PM IST
सार
सेक्टर 35 के किसान भवन से किसान सेक्टर 33 के भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम की तरफ बढ़े। हालांकि पुलिस ने किसान भवन के बाहर ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दाैरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हुई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन किया।
सेक्टर 35 के किसान भवन से किसान सेक्टर 33 के भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम की तरफ बढ़े। हालांकि पुलिस ने किसान भवन के बाहर ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दाैरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हुई है। बीकेयू (टिकैत) के चंडीगढ़ प्रधान कुलदीप सिंह कुड्डू ने बताया कि यह देशव्यापी कार्यक्रम है। किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी, फसल बीमा सुधार, उचित मुआवजा और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा किसानों से मांग पत्र लेने पहुंचे।