फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fraud in the name of work visa in Chandigarh

विदेश भेजने के नाम पर ठगी: वर्क वीजा बनवाने का दिया झांसा, लाखों रुपये की लगाई चपत; केस दर्ज

Sun, 16 Aug 2026 10:17 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 10:17 AM IST
सार

वर्क वीजा के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। चंडीगढ़ में 11 लाख रुपये से अधिक ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Fraud in the name of work visa in Chandigarh
वर्क वीजा के नाम पर ठगी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सेक्टर-17 स्थित इमिग्रेशन फर्म के जरिए वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 11 लाख 19 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने फर्म से जुड़े आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंबाला जिले के पिलखनी निवासी साहिल सैनी और अन्य शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सेक्टर-17 में एससीओ नंबर 98-99-100 की दूसरी मंजिल पर स्थित एक्सपर्ट वीजा इमिग्रेशन फर्म के हारमन, मोंटू और अन्य लोगों ने उन्हें विदेश में काम दिलाने के लिए वर्क वीजा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। 
विज्ञापन


इसी बहाने आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से कुल 11.19 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो वर्क वीजा उपलब्ध कराया और न ही रकम वापस की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर नंबर 113 के तहत बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 61(2) और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के साथ लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed