फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kabaddi player murdered Killing stems from Sarpanch election rivalry attacked with iron rods in mansa

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: सरपंच के चुनाव की रंजिश में मर्डर, लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से किया हमला

Wed, 19 Aug 2026 08:04 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मानसा
अमर उजाला नेटवर्क, मानसा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 08:04 PM IST
सार

मानसा में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या का मामला सामने आया है। सरपंच के चुनाव की रंजिश में हत्या की गई है। लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। सरपंच समेत 11 पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Kabaddi player murdered Killing stems from Sarpanch election rivalry attacked with iron rods in mansa
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के मानसा के नंगल कलां गांव में कबड्डी खिलाड़ी अमनदीप उर्फ मंगू पंडित की तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वारदात सरपंची के चुनाव की रंजिश में अंजाम दी गई। थाना सदर मानसा पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच रेशम सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अमनदीप कबड्डी टूर्नामेंटों में भी हिस्सा लेने के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। सोमवार सुबह अमनदीप मानसा शहर से अपने गांव नंगल कलां जा रहा था। इसी दौरान कारों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उन्होंने लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल अमनदीप को मानसा के सरकारी अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश के चलते की गई हत्या
पुलिस को दिए बयान में अमनदीप ने बताया था कि सरपंची चुनाव के दौरान उसकी कुछ लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। थाना सदर मानसा पुलिस ने सरपंच रेशम सिंह उर्फ जिंदा के अलावा खुसू, बादल सिंह, कुलदीप सिंह निवासी भंमे कलां, गगनी निवासी जवाहरके और सगनी निवासी गुरने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

 

नंगल कलां गांव में शोक का माहौल
करीब पांच अज्ञात लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। मृतक के चाचा के बेटे कृष्ण शर्मा ने बताया कि अमनदीप एक अच्छा कबड्डी खिलाड़ी था। वह शादीशुदा था। परिवार ने मांग की है कि जब तक मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अमनदीप का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद नंगल कलां गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed