{"_id":"6a85c16e426e114ba90ae216","slug":"video-6-people-injured-in-a-clash-between-two-groups-in-zira-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामूली रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़े हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के दौरान गोली चलने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक गोली चलने संबंधी कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। झगड़ा प्रगट सिंह और गुरमीत सिंह के बीच हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।