फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Landlord molestation 9-year-old girl in Bathinda; beats her with sticks when she resists.

Bathinda: 60 वर्षीय मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर डंडों से पीटा

Sat, 25 Jul 2026 10:11 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 10:11 PM IST
सार

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोटें आईं।

विज्ञापन
Landlord molestation 9-year-old girl in Bathinda; beats her with sticks when she resists.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बठिंडा में थाना कैनाल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय मकान मालिक ने किराए पर रह रही 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की डंडों से पिटाई भी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हमले में बच्ची का हाथ हुआ फ्रैक्चर

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी मां के निधन के बाद पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी मकान मालिक ट्रांसफार्मर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बीते दिन आरोपी ने घर में बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी हरिओम ठाकुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल बच्ची को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

थाना कैनाल के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed