फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mother kills three children and takes her own life

तीन बच्चों को मारकर मां ने दी जान: मासूमों का पहले गला घोंटा, फिर खुद लगा ली फांसी, पति की पहले हो चुकी मौत

Fri, 03 Jul 2026 09:22 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 09:22 AM IST
सार

एक विधवा मजदूर महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। आर्थिक तंगी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Mother kills three children and takes her own life
मां ने तीन बच्चों को मारकर दी जान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसा शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित इच्छा पूर्वक गुरुद्वारा साहिब के पास किराये के मकान में रहने वाली एक विधवा मजदूर महिला ने कथित तौर पर पहले अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना में चारों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आर्थिक तंगी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन



मृतकों की पहचान संदीप कौर (35), उसकी 12 वर्षीय बेटी कालो, सात वर्षीय बेटी मोटो और डेढ़ वर्षीय बेटे विश्वास के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा देर शाम उस समय हुआ जब महिला का एक रिश्तेदार घर पहुंचा। सूचना मिलने पर थाना सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डॉक्टर सात्विक जिंदल ने बताया कि अस्पताल लाए गए चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला द्वारा पहले बच्चों का गला घोंटने और बाद में फंदा लगाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

महिला पति की मौत के बाद बच्चों के साथ किराये के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed