{"_id":"6a51d8796cb6303126067b01","slug":"no-more-traffic-jams-at-school-gates-in-chandigarh-student-pick-and-drop-to-take-place-inside-premises-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अब स्कूल गेट पर नहीं लगेगा जाम: अंदर से होगा छात्रों का पिक-ड्रॉप, कार-पूलिंग को भी मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अब स्कूल गेट पर नहीं लगेगा जाम: अंदर से होगा छात्रों का पिक-ड्रॉप, कार-पूलिंग को भी मिलेगा बढ़ावा
Sat, 11 Jul 2026 11:21 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:21 AM IST
सार
स्कूल खुलने और छुट्टी के समय अधिकतर संस्थानों के बाहर सार्वजनिक सड़कों पर छात्रों के चढ़ने और उतरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और छात्रों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के स्कूलों में अंदर से होगा पिक-ड्राप
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में स्कूलों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम और छात्रों की सुरक्षा को देखते डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी ने सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के चेयरमैन एवं डीसी निशांत कुमार यादव की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी स्कूल छात्रों की पिक और ड्रॉप व्यवस्था स्कूल परिसर के भीतर ही सुनिश्चित करें। साथ ही छात्रों और अभिभावकों के बीच कार-पूलिंग को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाए।
समिति ने सभी स्कूलों से इन निर्देशों का पालन करते हुए जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी मांगी है। समिति ने कहा कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय अधिकतर संस्थानों के बाहर सार्वजनिक सड़कों पर छात्रों के चढ़ने और उतरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और छात्रों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। भीड़भाड़ और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए स्कूलों को परिसर के भीतर सुरक्षित पिक-अप और ड्रॉप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।