फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   objectionable remarks on Lord Ram Demand FIR Kunal Kamra abhijit Deepke sonam Wangchuk chandigarh court

भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: कुणाल कामरा, दीपके और वांगचुक पर FIR की मांग, 18 अगस्त को सुनवाई

Tue, 28 Jul 2026 11:13 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 28 Jul 2026 11:13 AM IST
सार

15 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में कुणाल कामरा ने भगवान श्रीराम और माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

विज्ञापन
objectionable remarks on Lord Ram Demand FIR Kunal Kamra abhijit Deepke sonam Wangchuk chandigarh court
कुणाल कामरा - फोटो : फाइल

विस्तार

कॉमेडियन कुणाल कामरा, सोशल मीडिया चैनल कॉकरोच जनता पार्टी के एडमिन अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता विभु सैनी उर्फ वीरभद्र ने चंडीगढ़ की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी में दायर की है। (सीजेएम) अदालत में मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


याचिका में अदालत से पुलिस को बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज करने और आपत्तिजनक वीडियो को सभी सोशल मीडिया मंचों से हटाने के निर्देश देने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि 15 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में कुणाल कामरा ने भगवान श्रीराम और माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।


आरोप है कि कार्यक्रम का आयोजन और वीडियो का प्रसारण अन्य आरोपियों की भूमिका से फेसबुक, एक्स और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर किया गया। याचिका में चंडीगढ़ के एसएसपी और सेक्टर-3 थाना प्रभारी को भी पक्षकार बनाया गया है। अदालत से पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने और वीडियो हटाने के निर्देश देने की मांग की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed