{"_id":"6a4c9ec74566d816580e0ce2","slug":"pm-narendra-modi-chandigarh-visit-on-july-17th-tender-worth-2-crore-issued-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Chandigarh Visit: दो करोड़ रुपये का टेंडर जारी, 70 हजार वर्गफुट में बिछेगा नया कारपेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Chandigarh Visit: दो करोड़ रुपये का टेंडर जारी, 70 हजार वर्गफुट में बिछेगा नया कारपेट
Tue, 07 Jul 2026 12:33 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
गर्मी से राहत के लिए 600 टन क्षमता का डक्टेबल एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जबकि मुख्य मंच पर 12 टावर एसी लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के लिए अलग सुरक्षित एनक्लोजर और चार वीआईपी पैगोडा भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में पीएम मोदी की विजिट को लेकर तैयारियां जारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने टेंटेज, बुनियादी ढांचे और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 2.02 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है।
टेंडर की अनुमानित लागत 2 करोड़ 2 लाख 29 हजार 915 रुपये है। इच्छुक एजेंसियां 8 जुलाई शाम 4 बजे तक टेंडर जमा कर सकेंगी, जबकि तकनीकी बोलियां उसी दिन शाम 4:30 बजे खोली जाएंगी।
कार्यक्रम स्थल पर करीब 6,000 वर्गमीटर क्षेत्र में वाटरप्रूफ और फायर-रिटार्डेंट एल्यूमिनियम हैंगर तैयार किया जाएगा। पूरे परिसर में डबल लेयर लकड़ी का फर्श और लगभग 70 हजार वर्गफुट नया कारपेट बिछाया जाएगा। आगंतुकों के लिए 5,500 बैंक्वेट चेयर और 220 प्रीमियम व्हाइट लेदराइट सोफों की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
गर्मी से राहत के लिए 600 टन क्षमता का डक्टेबल एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जबकि मुख्य मंच पर 12 टावर एसी लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के लिए अलग सुरक्षित एनक्लोजर और चार वीआईपी पैगोडा भी बनाए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परिसर में 80 हाई-रिजॉल्यूशन आईपी डोम और बुलेट सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी 24 घंटे निगरानी होगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 125 केवीए और 250 केवीए क्षमता के साइलेंट जनरेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 100 हाउसकीपिंग कर्मचारी, 24 पोर्टेबल शौचालय, तीन वीआईपी वॉशरूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रशासन ने सभी तैयारियां 14 जुलाई सुबह 9 बजे तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में देरी, पंडाल में रिसाव, जनरेटर में खराबी या अन्य लापरवाही पर अनुबंध राशि का 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।