{"_id":"6a4c8c38704e517a0a0bcd99","slug":"punjab-congress-crisis-bhupesh-baghel-assigns-bajwa-to-resolve-internal-rift-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में बगावत: प्रताप सिंह करेंगे मध्यस्थता, अनुशासनहीनता पर इन्हें नोटिस; नेताओं के मनमुटाव होंगे दूर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में बगावत: प्रताप सिंह करेंगे मध्यस्थता, अनुशासनहीनता पर इन्हें नोटिस; नेताओं के मनमुटाव होंगे दूर?
Tue, 07 Jul 2026 12:28 PM IST
Sharukh Khan
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:28 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में बगावत को दूर करने के लिए प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मध्यस्थता करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बाजवा नाराज नेताओं की बघेल से वन-टू-वन मुलाकात करवाएंगे। आने वाले पांच दिन में वे और प्रभारी बघेल सभी नेताओं से बात करेंगे।
विज्ञापन
Punjab Congress Crisis
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस दोफाड़ न हो, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मध्यस्थता करते हुए प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के साथ विवाद को शांत करवाने का प्रयास करेंगे। बघेल ने मध्यस्थता की अहम जिम्मेदारी बाजवा को सौंपी हैं। उधर, इसी प्रकरण में अनुशासनहीनता पर घनौर के पूर्व विधायक को पंजाब कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने नोटिस जारी कर दिया है।
चंडीगढ़ पहुंचते ही बघेल कांग्रेस भवन जाने के बजाय सीधे नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के घर पहुंचे। यहां उन्होंने बाजवा के साथ 45 मिनट बातचीत की। बघेल ने इस दौरान बाजवा को सभी नाराज नेताओं की उनसे बैठक करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसकी पुष्टि करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पार्टी एकजुट रहे, वरिष्ठ नेता होने के नाते यह उनकी भी जिम्मेदारी है। जिन नेताओं के मतभेद है, वे सभी उनके संपर्क में हैं। आने वाले पांच दिन में वे और प्रभारी बघेल सभी नेताओं से बात करेंगे।

बाजवा के अनुसार बघेल ने आश्वस्त किया है कि वे सभी नेताओं के मनमुटाव दूर करेंगे, किसी को विधानसभा हलकों के संदर्भ में यदि कोई गलतफहमी है तो बघेल उसे भी स्पष्ट करेंगे। बाजवा ने कहा, उन्हें पूरी उम्मीद है कि सारे मसले इस हफ्ते निपट जाएंगे। यदि कोई बात रह जाती है तो निश्चित तौर पर नेताओं को हाईकमान से भी मिलवाया जाएगा। बाजवा अब सभी नाराज नेताओं की वन-टू-वन बैठकें बघेल से करवाएंगे।
केंद्रीय टीम की बघेल से चर्चा
मसले को शांत रखने और कुछ वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिए प्रियंका गांधी की ओर से भेजी गई दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की टीम ने भी प्रदेश भारी भूपेश बघेल से बैठक कर उनसे इस विवाद के मौजूदा हालात व फीडबैक पर चर्चा की। उसके टीम दिल्ली लौट गई। यह टीम हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बघेल भी इस विवाद को सुलझाने में केंद्रीय टीम के इनपुट व फीडबैक का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली लौटकर बघेल को भी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देनी है।

अनुशासहीनता पर सख्ती
प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने साफ कर दिया है कि इस प्रकरण में कोई भी नेता ऐसी टिप्पणी न करे जो अनुशासनहीनता के दायरे में आए। इसी कड़ी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन अवतार हेनरी ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को नोटिस जारी कर दिया है।

उन्हें जारी नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी हाईकमान, वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के विरुद्ध आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। इन पार्टी विरोधी गतिविधियों से कांग्रेस के पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं में रोष है। लिहाजा वे तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
चन्नी बोले- एकता में बल है
बगावत के झंडाबरदार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भूपेश बघेल के आने से पहले सोशल मीडिया में अपने खेमे के नेताओं का फोटो वायरल कर लिखा-एकता में बल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोरिंडा आवास पर जो बैठक नाराज कांग्रेसियों की हुई थी, यह उसी कड़ी का अगला हिस्सा है।

चन्नी न तो बघेल से मिले और न ही उन्होंने उनसे कोई संपर्क किया। चन्नी के एकता में बल है... की टिप्पणी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चन्नी के समर्थक मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग को हटाने और चन्नी को प्रदेशाध्यक्ष अथवा सीएम फेस घोषित करने की जिद पर अड़े हैं।