सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab 24x7 helpline number released for Punjabis stranded in Middle East

Punjab: मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी, सीएम बोले-सभी को सुरक्षित लाएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Mar 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरब देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण कई पंजाबी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि किसी का परिजन वहां फंसा है तो वे तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Punjab 24x7 helpline number released for Punjabis stranded in Middle East
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए पंजाब सरकार ने 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ लगातार संपर्क में है और हर पंजाबी को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending Videos


प्रभावित परिवार सहायता के लिए 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 94787 79112 भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24x7 कार्यरत रहेगा। प्राप्त सूचनाएं तुरंत संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाई जाएंगी, ताकि राहत और निकासी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि अरब देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण कई पंजाबी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि किसी का परिजन वहां फंसा है तो वे तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी परिवार को घबराने की जरूरत नहीं है, पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed