{"_id":"69a68e497287a18d7c00b964","slug":"iran-israel-tensions-ammy-virk-s-family-stranded-in-uae-cm-mann-monitoring-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईरान–इस्राइल तनाव: यूएई में फंसा एमी विर्क का परिवार, सीएम मान कर रहे मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान–इस्राइल तनाव: यूएई में फंसा एमी विर्क का परिवार, सीएम मान कर रहे मॉनिटरिंग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 03 Mar 2026 01:01 PM IST
Link Copied
ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसा हुआ है। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने एमी विर्क से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। गायक ने बताया कि उनकी पत्नी, बेटी और बहनें यूएई में हैं, जबकि वह स्वयं भारत में हैं, जिससे परिवार चिंतित है। पन्नू ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से समन्वय किया जाएगा। पन्नू ने कहा कि विदेश में फंसे नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। खाड़ी क्षेत्र में जारी हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द शांति बहाल होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।