सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab assembly Budget Session bhagwant mann harpal cheema

Punjab Budget Session: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की पोस्ट पर सदन में जबरदस्त हंगामा, निंदा प्रस्ताव पास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के बयान को लेकर विवाद हो गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा ने एक विवादित पोस्ट डाला है जिसमें एक हजार रुपये देने पर महिला विधायकों को निशाना बनाया गया है।

Punjab assembly Budget Session bhagwant mann harpal cheema
पत्रकारों से बात करते वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चाैथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के बयान को लेकर विवाद हो गया।
Trending Videos


वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा ने एक विवादित पोस्ट डाला है जिसमें एक हजार रुपये देने पर महिला विधायकों को निशाना बनाया गया है। यह दलित महिलाओं का अपमान है। चीमा ने कहा कि हर बार कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते हैं। इससे पहले बैंड बाजा वाला बयान दिया गया हैं। चीमा ने कहा कि इन लोगों ने सीमा पार कर लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि मुझे इस तरह के पोस्ट की जानकारी नहीं है। अगर पोस्ट किया है तो हम उसकी निंदा करते हैं। आप विधायक इंदरजीत ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगें। इसके बाद आप महिला विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही चीमा ने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके बाद प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा कल सदन में अपना पक्ष रखेंगे।

खैरा अपने बयान पर कायम

वहीं हंगामे के बीच सुखपाल खैरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है। खैरा ने लिखा-मैंने जो कहा या सोशल मीडिया पर शेयर किया, मैं उस पर कायम हूं क्योंकि यह हजार रुपये की स्कीम वोट पाने का एक स्टंट है क्योंकि अगर आम आदमी पार्टी सच में अपना वादा पूरा करने के लिए सीरियस होती तो उन्हें यह पहले बजट में करना चाहिए था, आखिरी में नहीं।
 

निंदा प्रस्ताव पेश

खैरा के पोस्ट में महिलाओं के अपमान को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। आप विधायक ने मांग की कि खैरा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सदन में आकर भी माफी मांगने की मांग की गई है। विधायकों ने कहा कि तब तक खैरा को सदन में बैठने नहीं देना चाहिए। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि मेंबर को मौका देना चाहिए। उसके बाद ही प्रस्ताव पास करना चाहिए। स्पीकर ने खैरा की पोस्ट को महिलाओं का अपमान बताया। सदन में खैरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया है।

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ रुपये रंगला पंजाब के तहत हर हलके को देने का ऐलान किया। पिछले बजट में इसका प्रावधान किया गया लेकिन पिछले साल मुझे यह फंड नहीं मिला। मैंने डीसी से भी संपर्क करके देख लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed