फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Bandh Today Protests against Barnala lathi-charge police alert

पंजाब बंद आज: बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, जालंधर में बंद नहीं; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 30 Jul 2026 08:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Jul 2026 08:29 AM IST
सार

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद की काॅल दी गई है।

विज्ञापन
Punjab Bandh Today Protests against Barnala lathi-charge police alert
पंजाब बंद आज - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद की काॅल दी गई है। वहीं वाल्मीकि समाज और विभिन्न संगठनों ने यह स्पष्ट किया कि जालंधर में 30 जुलाई को किसी बंद का आह्वान नहीं किया गया है। वहीं इस दिन पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठनों ने संबंधित पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि 22 जुलाई को हुई घटना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 27 जुलाई को जालंधर बंद रखकर सरकार को चेतावनी दी गई थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
30 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए समराला पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दर्पण आहलूवालिया के निर्देशों पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस जिला खन्ना के पुलिस अधीक्षक (डी) पवनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों और चौकों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है ताकि जबरन दुकानें बंद न हों। उन्होंने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed