{"_id":"6a69fe3f799afec90d0364db","slug":"video-amritsar-girl-shot-dead-in-toronto-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोरंटो में अमृतसर की युवती की गोली मारकर हत्या, परिवार ने कनाडा सरकार से मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोरंटो में अमृतसर की युवती की गोली मारकर हत्या, परिवार ने कनाडा सरकार से मांगा इंसाफ
कनाडा के टोरंटो में अमृतसर की 26 वर्षीय नवनीत कौर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि एकतरफा प्रेम में पड़कर पंजाब का रहने वाला शरणजीत लंबे समय से नवनीत को परेशान कर रहा था। इस संबंध में पहले ही कनाडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई।
नवनीत के पिता हरभजन सिंह और चाचा बलबीर सिंह ने बताया कि नवनीत करीब पांच वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वर्क परमिट मिला और बाद में पीआर मिलने पर वह एक बैंक में नौकरी करने लगी। करीब एक माह पहले वह चार साल बाद अपने परिवार से मिलने अमृतसर आई थी। 27 जून को उसने अमृत छका और 29 जून को वापस कनाडा लौट गई।
परिवार के अनुसार, कोटकपूरा निवासी शरणजीत पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था, लगातार फोन करता था और बैंक तक पहुंच जाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था और मामला अदालत में विचाराधीन था। इसके बावजूद वह नवनीत तक दोबारा पहुंच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।